HomeTrendingएसपी ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, टोलीवार ड्रिल में जवानों की...

एसपी ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, टोलीवार ड्रिल में जवानों की परखी दक्षता

  • एसपी ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, टोलीवार ड्रिल में जवानों की परखी दक्षता

तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लिया। सलामी के बाद उन्होंने टोलीवार परेड का निरीक्षण करके पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और कार्यकुशलता का अवलोकन किया। इस दौरान जवानों को दौड़ और टोलीवार ड्रिल कराकर उनकी शारीरिक दक्षता और अनुशासन का परीक्षण किया गया। परेड के उपरांत एसपी ने पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण किया और वहां भोजन की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने जवानों के लिए बन रहे भोजन को चखकर गुणवत्ता परखी और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन कार्यालय, गणना कार्यालय, एमटी शाखा, परिवहन शाखा, शस्त्रागार एवं डायल-112 वाहनों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता, रख-रखाव और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया।
एसपी ने एस्कॉर्ट डॉग एवं डॉग स्क्वॉड की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया। इस दौरान डॉग्स के रख-रखाव, खान-पान, प्रशिक्षण और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित शाखाओं के अभिलेखों और व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन, वाहनों के उचित रख-रखाव और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया।

 

 

 

 

Must Read