भव्य कलश यात्रा से शुरू होगा श्रीराम जानकी मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल गुप्ता
चित्रकूट। प्रभु श्रीराम की तपोस्थली धर्मनगरी चित्रकूट में श्रीराम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन कर्वी नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव के प्रथम दिवस 16 नवम्बर को दोपहर 12 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। माताएं-बहनें पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल होंगी। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़े, भजन-कीर्तन के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी।
मंदिर समिति ने नगर एवं क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से सपरिवार व इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है। समिति के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक नरेंद्र गुप्ता ने अपील किया कि आप सभी श्रद्धालुओं की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।











