पुलिस की पिटाई से मृत युवक के परिजनों ने किया हंगामा
बड़ी मशक्कत के बाद इतवारी का हुआ अंतिम संस्कार
विशाल रस्तोगी
मिश्रिख, सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला 3 ठोक अस्थाई रूप से रह रहे मृत इतवारी गुप्ता पुत्र कल्लू का अंतिम संस्कार पुलिस की देख-रेख में 1 बजे संपन्न हुआ। बता दें कि मृतक इतवारी का शव रविवार को 3 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम होने के बाद जब शव घर पहुंचा तो वहां पर परिजन हंगामा करने लगे और पुलिस पर कार्यवाही की मांग करने लगे।

इसके बाद रामदयाल राजवंशी उमेश पांडेय किसान नेता, भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव, राम गोपाल अवस्थी, भास्कर मिश्र, कल्लू प्रधान, राजू सिंह, जयंत यादव आदि ने पहुंचकर मृतक की पत्नी को घटना की जांच कराकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। आपको बता दें,परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नगर के शमशान घाट परिसर मे लिखित आश्वासन की मांग की मांग के बाद किया। घटना के कारण पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये। आस-पास थानों की पुलिस (मछरेहटा, पिसावा, सदना, नैमिष सहित) एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सुशील यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। काफी मान-मनौव्वल के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए मान गये। इस मौके पर भारी भीड़ एकत्रित रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













