मादक पदार्थ की तस्करी करते एक गिरफ्तार

मादक पदार्थ की तस्करी करते एक गिरफ्तार

आकाशदीप
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थ की रोकथाम व मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेयी के पर्यवेक्षम एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद मस्सा सिंह के निर्देशन में थाना जलालाबाद को मिली कामयाबी।

पुलिस के अनुसार जयशंकर सिंह थानाध्यक्ष जलालाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अतिवरा तिराहा टीनशेड के नीचे (यात्री प्रतिक्षालय) बरेली रोड से संजय पुत्र राम खिलावन निवासी खेडा बहादुरपुर थाना जलालाबाद को तस्करी हेतु एक बोरी में ले जा रहे अफीम डोडा के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से करीब 6 किलो ग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ। बरामदगी के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उसके परिवार में उसके चाचा और पिताजी अफीम की खेती करते हैं। इसके जो अवशेष व छिलके मिलते है। वहीं से प्राप्त अफीम डोडा को वह बरेली, पीलीभीत आदि जिलों में जाकर बेच देता है। आज वह अफीम डोडा लेकर बेचने जाने के फिराक में था। तभी पुलिस द्वारा पकड लिया गया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat