Jaunpur News : फरीदुल हक पीजी कालेज में पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता आयोजित
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज तालीमबाद सबरहद में आज अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकांकी, पोस्टर, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उक्त कार्यक्रमों में छात्राओं ने बड़े जोश के साथ भाग लिया तथा महिला शक्ति को अलग—अलग माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने अपने सम्बोधन में कहा कि नारी को सम्मान, शक्ति तथा समानता शिक्षा के माध्यम से ही हासिल की जा सकती है। उन्होनें कहा कि बेहतर शिक्षा से ही महिला सशक्तिकरण सम्भव है। कार्यक्रम के अन्त में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अनामिका पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारीगण डाॅ. निज़ामुददीन, डाॅ. राकेश सिंह, डाॅ. अमित कुमार गुप्ता, श्री सूर्य प्रकाश यादव, महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










