Homeरायबरेलीलापरवाही छिपाने वाले अधिकारी आपस में सामंजस्य बैठा नहीं पाये!

लापरवाही छिपाने वाले अधिकारी आपस में सामंजस्य बैठा नहीं पाये!

लापरवाही छिपाने वाले अधिकारी आपस में सामंजस्य बैठा नहीं पाये!

सलोन क्षेत्र में गोकशी के मामले में कार्यवाही होती तो घटना की पुनरावृत्ति न होती
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। कहते हैं आईएएस और पीसीएस की परीक्षा सबसे ज्यादा कठिन है और उसको पास करने वाले सबसे ज्यादा बुद्धिमान होते हैं लेकिन वही बुद्धिमान अगर अपनी लापरवाही छिपाने के लिए बेवकूफी करने लगे तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी काबिलियत कितनी है या फिर कह सकते हैं कि अपराध छुपाना चाहते है। सरेनी क्षेत्र में जिस तरह से गौशाला में सैकड़ों गोवंश का मर जाना और उनके शव को चील कौवा और कुत्तों के द्वारा नोचा जाना कोई मामूली घटना नहीं है लेकिन अधिकारियों ने इसमें बचकाना हरकत कर डाली।

गौर करने वाली बात यह है कि इस प्रकरण में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने अपनी जांच में पांच गोवंश के शव प्राप्त होने की बात कही। वहीं दूसरी ओर उपजिलाधिकारी लालगंज अजीत प्रताप सिंह ने मीडिया को 10 से 12 गोवंश के मरे होने की सूचना दी। वहीं दूसरी ओर सबको ठेंगा दिखाते हुए प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सरेनी ने दो सरकारी कर्मचारी शिव बरन यादव, ग्राम विकास अधिकारी व आलोक कुमार क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी और जनप्रतिनिधि प्रधान शैलेंद्र बहादुर यादव के नाम मुकदमा लिखाते हुए मात्र छ: गोवंश मरे हुए पाए गए ऐसा बयान दे डाला।

अब हालात यह है कि अब अधिकारी आम जनमानस को ही झूठा ठहराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे प्रकरण में पूरा प्रशासनिक अमला और भारतीय जनता पार्टी सहित सभी हिंदूवादी संगठन भी दोषी हैं, क्योंकि अधिकारियों के द्वारा सलोन क्षेत्र में हुए गोकशी के मामले में कोई कठोर कार्रवाई न करने के कारण घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है।

कठोर कार्यवाही की जाय: विहिप
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय नेता राम गोपाल त्रिपाठी ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उनके द्वारा एसडीएम लालगंज को कई दिन पहले ज्ञापन देकर बताया गया था कि इस गौशाला में लापरवाही हो रही है और गौवंशों को भरपेट भोजन नहीं मिल रहा है। इस पर एसडीएम लालगंज ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते इस तरह की घटनाएं घटित हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read