HomeTrendingदेवीपाटन मण्डल के नवनियुक्त आयुक्त का हुआ आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत

देवीपाटन मण्डल के नवनियुक्त आयुक्त का हुआ आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत

  • देवीपाटन मण्डल के नवनियुक्त आयुक्त का हुआ आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के आगमन पर सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया गया। आयुक्त के आगमन पर सर्किट हाउस में मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट करके अभिनंदन किया गया। इसके बाद उन्होंने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। वहीं आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त करते हुए मंडल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी लिया। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाने की बात कही। आयुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जायेगा जिससे जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इस अवसर पर अपर आयुक्त व संयुक्त विकास आयुक्त मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read