सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
मासूम अभिषेक का कातिल निकला ट्यूशन देने वाला गुरु | #TejasToday
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जहां हमारे समाज में शिक्षक को भगवान से बड़ा माना गया है। वहीं ट्यूशन टीचर ने सात साल के मासूम अभिषेक की ट्यूशन पढ़ने जाते समय रास्ते से उठाकर ले गया। उसके बाद फोन से मैसेज कर परिजनों से सात लाख रूपये की फिरौती की मांग किया। बच्चे के चिल्लाने पर मोफलर से गला घोंटकर मासूम की हत्या कर दी गयी। जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पैथोलॉजी संचालक दीपचंद यादव के 7 वर्षीय अभिषेक जो शनिवार की सुबह नित्य की भांति करीब 10 बजे अपने घर से कुछ ही दूरी पर ट्यूशन पढ़ने के लिये निकला था लेकिन रास्ते में ही पूर्व में पढ़ाने वाले ट्यूशन गुरू ने मासूम को अपने बाइक पर बैठा लिया।
ट्यूशन के लिए निकले बालक का अपहरण, मांगी गई सात लाख की फिरौती | #TejasToday
अभिषेक उसको जानता था इसलिए वह बाइक पर बैठ गया। हत्यारोपी टीचर ने उक्त छात्र को जमुनिया के पानी टँकी पर ले गया। जब वह शोर शराबा करने लगा तो वहां पर दो बदमाशों ने गला घोंटकर मासूम अभिषेक की हत्या कर दी और उसके बाद एक युवक से मोबाइल छीनकर पहले फिरौती के लिये 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद मोबाइल बेचकर एक नई मोबाइल भी आरोपियों ने खरीदी। जब तक पुलिस के हाथ इनके गिरेबान तक पहुँचते, तब तक बदमाशों ने मासूम की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अभिषेक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपी शिवम कुमार श्रीवास्तव व आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त के खिलाफ सरपतहां व शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







