Homeबांदाएसडीएम के स्थानान्तरण तक जारी रहेगा अधिवक्ताओं का आन्दोलन

एसडीएम के स्थानान्तरण तक जारी रहेगा अधिवक्ताओं का आन्दोलन

एसडीएम के स्थानान्तरण तक जारी रहेगा अधिवक्ताओं का आन्दोलन

रूपा गोयल
बांदा। उपजिलाधिकारी नमन मेहता द्वारा अधिवक्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार न किए जाने के विरोध में चल रहा अधिवक्ताओं द्वारा उनके प्रशासनिक कोर्ट के बहिष्कार की लड़ाई को लेकर शनिवार को आम सभा की बैठक में उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक अधिवक्ताओं ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। सोमवार को समस्त राजस्व न्यायालय का बहिष्कार कर देंगे धरना आंदोलन तेज करने पर रणनीति बनी।

उपजिलाधिकारी नमन मेहता द्वारा अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में अधिवक्ता लगातार उनके प्रशासनिक कोर्ट का कार्य बहिष्कार कर लड़ाई जारी किए हुए हैं लगातार हड़ताल के बावजूद उप जिलाधिकारी द्वारा कोर्ट किए जाने के विरोध में शनिवार को अधिवक्ता संघ की आम सभा की बैठक शिवनंदन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति अधिवक्ताओं ने श्री मेहता के स्थानांतरण तक लड़ाई को जारी रखने की बात कही।

अध्यक्ष जी. यादव, महासचिव नरेंद्र शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता पूनम पांडेय, चंद्रभान त्रिपाठी, सूरज बाजपेई, अरविंद पांडेय, चंद्रभान त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी, राजेंद्र गुप्ता, बृजमोहन सिंह ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिलाधिकारी व कमिश्नर के रविवार तक आश्वासन के बावजूद जिस प्रकार उपजिलाधिकारी द्वारा हठधर्मिता के तहत अदालत चलाई जा रही है, उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि अधिवक्ताओं के प्रति सम्मान उपजिलाधिकारी के नजर में नहीं है। ऐसे में अब यह लड़ाई अधिवक्ताओं के मान सम्मान से जुड़ गई है। किसी भी हालत में अब स्थानांतरण तक लड़ाई को वापस नहीं किया जाएगा। साथ ही आंदोलन को तेज करने के लिए रणनीति बनाई गई। सोमवार को अधिवक्ताओं में विशाल धरना देकर समस्त राजस्व न्यायालय के बंद करने की बात कही जिस पर अधिवक्ताओं ने आम सहमति बनाई।

बैठक में बीडी शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, संतोष द्विवेदी, राजेंद्र शुक्ला, श्याम बाबू गुप्ता, संतोष गुप्ता, भोला द्विवेदी, शिवमूर्ति मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, सुशील गुप्ता, अतुल दीक्षित, अवनीश तिवारी, मनीष गर्ग, राम मोहन गुप्ता, रामलखन मिश्रा, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read