HomeJaunpurबदमाशों ने बेखौफ होकर दिनदहाड़े दी चुनौती

बदमाशों ने बेखौफ होकर दिनदहाड़े दी चुनौती

बदमाशों ने बेखौफ होकर दिनदहाड़े दी चुनौती

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी में शुक्रवार को दोहपर एक बजे बदमाशों ने महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन छीन ली और फरार हो गये घटना के वक्त महिला घर के गेट के बाहर खड़ी थी मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई चैन की कीमत पचास हजार रुपये बतायी जा रही है बताते चलें कि कैलाशपुरी कालोनी में बर्तन साफ करने के नाम पर घूम रहे दो बदमाश रेलवे में लोको पायलट नरेंद्र सिंह के घर गये जहां उन्होंने उनकी पत्नी रंजना सिंह को पीतल व तांबे के बर्तन साफ करने वाला पाउडर बेचने के लिए बुलाया बदमाशों ने महिला को बर्तन साफ करके दिखाया भी महिला जैसे ही घर में भीतर जाने के लिए मुड़ी की तभी बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग निकले लोगों ने बताया कि बदमाशों ने गली के बाहर एक बाइक खड़ी की थी मौके पर पहुंचे मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय ने महिला से पूछताछ की और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में लगे रहे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

Must Read