Homeरायबरेलीबुजुर्ग प्रेमी से मिलने पहुंची अधेड़ प्रेमिका, दोनों को पेड़ में बांधकर...

बुजुर्ग प्रेमी से मिलने पहुंची अधेड़ प्रेमिका, दोनों को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा गया

बुजुर्ग प्रेमी से मिलने पहुंची अधेड़ प्रेमिका, दोनों को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा गया

दबंगों ने पेड़ में उल्टा लटका दी तालिबानी सजा, तमाशा देखते रहे ग्रामीण
अनुभव शुक्ला
बछरावां, रायबरेली। लोगों ने कहावत सुनी होगी कौन कहते हैं कि बुड्ढे इश्क नहीं करते, वे करते हैं परंतु उन पर कोई शक नहीं करते।

अक्सर गांवों में मजाक के दौरान लोग इस कहावत को कहते हैं किन्तु यह कहावत उस बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय चरितार्थ हो गई जब लगभग 56 वर्षीय प्रेमी से मिलने उसकी लगभग 50 वर्षीय अधेड़ प्रेमिका आधी रात को मिलने उसके घर पहुंच गई किंतु प्रेमी के परिजन रंगे हाथों पकड़ लिये जिसके बाद कलयुगी परिजनों व ग्रामीणों ने आधी रात से लेकर सुबह तक दोनों प्रेमी जोड़ों को पेड़ में सिर्फ बांध कर ही नहीं रखा, बल्कि तालिबानी सजा दे जमकर पिटाई भी कर दी। हो कुछ भी पर बूढ़ों कि इस लैला मजनू बनने कि प्रेम कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है तो वहीं कानून हाथ में लेने वाले दबंगों पर कार्यवाही को लेकर पुलिसिया कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है।

दरअसल पूरा मामला बछरावां कोतवाली क्षेत्र के मैनाहार कटरा गांव का है जहां रात में महिला अपने प्रेमी के घर आ गई जहां आपत्तिजनक हालत में अधेड़ प्रेमी के घर वालों ने देख लिया जिसके बाद दोनों की पिटाई की गई फिर महिला और उसके अधेड़ प्रेमी को गांव में अलग-अलग पेड़ से बांध दिया गया। दोनों कई घंटे तक पेड़ में बंधे रहे और लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने लेकर पहुंची है जहां पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। महिला का नाम चंद्रावल है। महिला ने बताया कि उसे रात 1 बजे पकड़ा गया और उसके बाद पहले पेड़ में उल्टा बांधकर उसके साथ मारपीट की गई उसके बाद उसे सीधा पेड़ में बांध दिया गया और फिर मारपीट की गई। महिला को गंभीर चोटें आई हैं जो तस्वीरों में साथ देखा जा सकता है। आंखों पर गंभीर चोट आई है। इसके अलावा हाथ और पूरे शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उधर बुजुर्ग प्रेमी को भी मारा-पीटा गया है। यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दोनों को पीटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्जः प्रभारी निरीक्षक
इस बाबत बछरावां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मैंनाहार कटरा गांव में बुजुर्ग प्रेमी प्रेमिका को पीटे जाने का मामला सामने आया था जिस पर तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेज दोनों को बंधक मुक्त करवाया गया। साथ पिटाई करने वाले 2 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read