96364
साथ ही सायरन बजने के बाद क्या करना है, उसका भी तरीका बताया। मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित लोगों ने विस्फोट जैसी स्थिति का अभ्यास किया। घायलों को कैसे कम समय में अस्पतालों तक पहुंचाया जा सकता है। इसका एम्बुलेंस से प्रतीकात्मक रूप से प्रशिक्षण दिया गया। ब्लैक आउट की स्थिति में घर की लाइट बंद रखें, ताकि रोशनी बाहर न जाय।इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि घायल की स्थिति में प्रारंभिक उपचार किट सहित दवा पास रखें। साथ ही एम्बुलेंस से तुरंत सीएचसी व पीएचसी पहुचें। इस अवसर पर प्रबंधक अमित दूबे, स्वास्थ्य विभाग से डा. केके बौद्ध, कृष्णकांत निगम सहित महिला पुलिस टीम व विद्यालय के लोग उपस्थित रहे।





