किसान रोकेगा अवैध खनन व ओवरलोड वाहन
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह यादव ने जानकारी दिया कि जिले में लगातार ओवर लोड वाहन और अवैध बालू खनन की जानकारी पेपर के माध्यम से मिलती है और सत्य है रात होते ही तिरपाल से ढके बड़े बड़े वाहन और ट्रैक्टर फर्राटे मारते नजर आते है।
अधिक लोड होने के कारण सड़के ध्वस्त होती है। एक वर्ष के अंदर सभी सड़के खराब हो चुकी है। जिसका खामिया आम जनता और सरकार को भुगतना पड़ता है। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि अवैध खनन कर यमुना से खिलवाड़ करने वालों को भी किसान नही बख्शेगा। संजय सिंह ने कहा कि खनन की जिम्मेदारी स्वयम माननीय मुख्यमंत्री ने लिया है और उनको बदनाम करने में कौशाम्बी जिले के जिम्मेदार कोई कसर नही छोड़ रहा है।
इस संबंध में संगठन ने उपजिलाधिकारी चायल और क्षेत्राधिकारी चायल को ज्ञापन दे चुके है। समय के अनुसार अगर जिम्मेदार नही जागेंगे तो कौशाम्बी का किसान सड़को पर उतरकर ओवर लोड वाहन को रोकेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













