Homeरायबरेलीबाबा ओरी दास मन्दिर में रणविजय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ विवाह

बाबा ओरी दास मन्दिर में रणविजय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ विवाह

बाबा ओरी दास मन्दिर में रणविजय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ विवाह

नई पहल की जमकर हो रही सराहना
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। बाबा ओरी दास मंदिर प्रांगण में रणविजय सिंह एडवोकेट प्रधान प्रतिनिधि मुरैनी के नेतृत्व में विधि विधान के साथ विवाह संपन्न हुआ। आपको बता दें क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरैनी के लक्ष्मण सोनी की पुत्री मोहनी का विवाह हरदासपुर के आकाश के साथ होना सुनिश्चित हुआ। आर्थिक स्थिति सही न होने की वजह से विवाह में कठिनाइयां आ रही थी। जिसके बाद रणविजय सिंह के नेतृत्व में हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह कराया गया । विवाह हिन्दू रीति रिवाज के तहत गाजा बाजा व धूमधाम से किया गया। जिसमें नाश्ता व खाने की भी व्यवस्था की गई। रणविजय सिंह एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया शादी समारोह में आए वर कन्याओं के रिश्तेदारों के लिए भोजन जलपान की व्यवस्था की गई। कोई भी गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी धूमधाम से नहीं कर पा रहा हो तो ऐसे में नई पहल की गई है। जिससे धूमधाम के साथ विवाह किया जा सके और वर वधु को आशीर्वाद दिया गया। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना किया। इस मौके पर रोहित शुक्ला, चंदन पांडे, राजीव शुक्ला, बैजनाथ मौर्य, हरिशंकर मिश्रा, राजकिशोर दीक्षित, विजय सिंह एडवोकेट, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, प्रधान अमरेश, प्रधान दीपू, पंडित उमाशंकर अवस्थी, धनंजय सिंह, झब्बू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read