दरोगा ने दिखायी दरियादिली, बिछडी अधेड़ को परिजनों से मिलाया
पीआरवी में तैनात हैं एसआई रामकुमार, फतेहपुर की थी महिला
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। जिले में भले ही आए दिन कुछ मामलों के चलते खाकी पर दाग लगता रहा है किंतु जिले में आज भी कुछ ऐसे खाकी धारी हैं जिनकी कुशल कार्यशैली बिछड़े को अपनों से मिलाती हैं तो किसी का उजड़ा हुआ घर बसाती है। जी हां, पीआरवी पर तैनात एक ऐसे दरोगा जिन्होंने अपनी ड्यूटी से हटकर एक अधेड़ महिला को गैर जनपद जनपद के रहने वाले उसके परिजनों से लगभग 8 माह बाद व्यक्तिगत रूप से उसका पता हासिल कर मिलाया तो वहां पर मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई और परिजनों से मिलने के बाद अधेड़ महिला व परिजन दरोगा ही नहीं बल्कि जिले की पुलिस की वाहवाही करता हुआ अपने गृह जनपद चला गया।
बताते चलें कि सलोन कस्बा के मानिकपुर रोड के सामने मौजूद बैंक आफ बड़ौदा के बगल निर्माणाधीन मौर्या मार्केट में लगभग 4 माह पूर्व से एक बुजुर्ग अधेड़ महिला रह रही थी, जो की 8 माह पूर्व घर से लापता हुई थी जिसको आसपास के लोग खाना पानी दिया करते थे। बीते माह रात्रि गश्त के दौरान महिला को संदिग्ध समझ थाना में तैनात पीआरबी 1738 के एसआई राम कुमार सरोज ने महिला से कुछ पूछताछ करनी चाही जिस पर आए दिन महिला अपना ठीक से पता नहीं बता पा रही थी। कुछ दिनों से लगातार होते करते गहनता से बहला-फुसलाकर पूछने पर महिला ने अपना पता फतेहपुर जिला महमदपुर कला थाना थरियांव बता पाई। जानकारी लेने पर एसआई रामकुमार सरोज ने बताया कि बीते वर्ष 2016 में फतेहपुर जिला के थरियांव थाना में ही मेरी पोस्टिंग थी।
जहां राम आसरे लोधी नाम के होमगार्ड से मेरी जान पहचान थी। महिला के बताए गए पते के अनुसार अधेड़ महिला की होमगार्ड से जानकारी ली गई तो थरियांव थाना के होमगार्ड राम आसरे ने अधेड़ महिला के परिजनों को उसके मिलने की सूचना दी जिसके बाद शुक्रवार को फतेहपुर जनपद से अंधेड महिला के परिजन आए और वहीं एसआई राम कुमार सरोज ने महिला के परिजनों से काफी गहनता से पूछताछ किया जिस पर पता चला कि महिला का नाम सरीफुन पत्नी ननका है जिसको लेने उसका भतीजा नफीस अहमद पुत्र अब्दुल हमीद जो महमदपुर कला थाना थरियांव जिला फतेहपुर का ही निवासी था। गहनता से पूछताछ के बाद उसके परिजनों के साथ अंधेड महिला को उसके गृह जनपद फतेहपुर भेज दिया। लगभग 8 महीने बाद अपने परिजनों से मिलकर अधेड़ महिला खुशी से फूले नहीं समा रही थी तो वही परिजनों ने भी नम आंखों से एसआई रामकुमार सरोज को धन्यवाद देते हुए जिले की पुलिस को भी सराहा। हो कुछ भी किंतु इस सराहनीय कार्य से आसपास के लोग भी गदगद हैं। हर किसी की जुबां पर एसआई राम कुमार सरोज के कार्यों की सराहना गूंज रही है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













