HomeJaunpurखबर का असरः भ्रष्ट तहसीलदार रामकुमार का हुआ तबादला | #TejasToday

खबर का असरः भ्रष्ट तहसीलदार रामकुमार का हुआ तबादला | #TejasToday

खबर का असरः भ्रष्ट तहसीलदार रामकुमार का हुआ तबादला | #TejasToday

संदीप पाण्डेय
सलोन, रायबरेली। जनपद के सलोन तहसील में भ्रष्ट कार्यशैली से चर्चित व भूमाफिया के मसीहा कहे जाने वाले तहसीलदार राम कुमार शुक्ला के भ्रष्टाचार को जिस तरह तेजस टूडे दैनिक अखबार में लगातार प्रकाशित किया गया उसका व्यापक प्रभाव पड़ा और अंततः खबरों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने भ्रष्ट तहसीलदार राम कुमार शुक्ला का तबादला सलोन तहसील से महाराजगंज के लिए कर दिया जिससे एक तरफ जहां भ्रष्ट कार्यशैली के लोगों में आक्रोश देखने को मिला तो वहीं फरियादियों व न्याय प्रिय लोगों के चेहरे पर खुशी भी देखने को मिली।

ये वही तहसीलदार राम कुमार शुक्ला हैं जिनके विरुद्ध बीते 3 मार्च दिन सोमवार को प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद से संजय मौर्या आदि व अखिल भारतीय किसान मजदूर संघ से पीसी मौर्या आदि तथा विश्व दलित परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश कुरील आदि लोग एक साथ तहसीलदार सलोन को सलोन तहसील से हटवाए जाने की एक साथ मांग किया था और कहा कि सलोन तहसील क्षेत्र के करहिया बाजार स्थित भू माफिया सीपी सिंह द्वारा स्कूल फॉर्म की जमीन पर तैयार की गई आलू की अवैध कब्जे से मुक्त करवाया जाए व उमरी गांव निवासी अजय कुमार को बैनामे की भूमि पर अभीलेखीय साक्ष्य के आधार पर कब्जा दिलवाए जाए तथा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मटका में चारागाह की सुरक्षित भूमि लगभग 67 बीघा भूमि में किये जा रहे सामूहिक रूप से अवैध कब्जे व वर्तमान में हो रही अवैध खेती को भू माफियों के चंगुल से मुक्त करवाएं।

जिस पर जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को मांगे पूरी करने का आश्वासन दे धरना स्थगित करवा दिया गया था किंतु उसके बावजूद तेजस टुडे दैनिक अखबार ने सलोन तहसील में भ्रष्टाचार का साम्राज्य कायम रखने में सफल तहसीलदार राम कुमार शुक्ला को हटवाने हेतु खबरों की लगातार एक मुहिम छेड़ दी थी। जिसके परिणामस्वरूप जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने भ्रष्टाचार राम कुमार शुक्ला को महाराजगंज तहसील के लिए भेजा व महाराजगंज तहसील में तहसीलदार रहे अजय कुमार को सलोन तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तहसीलदार सलोन राम कुमार शुक्ला के तबादले को रुकवाने हेतु तहसील क्षेत्र के कुछ बड़े तबके के भू माफिया शासन तक काफी जोर लगाया किंतु ईमानदार छवि के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के न्याय प्रियता के आगे उनकी एक न चल सकी। अब देखना यह है कि क्या सलोन तहसील में आए नवनियुक्त तहसीलदार अजय कुमार सलोन तहसील क्षेत्र के भू माफियों पर कस पाएंगे शिकंजा ? क्या भू माफियों के चंगुल से मुक्त करवा पाएंगे तहसील क्षेत्र की सरकारी जमीने? ऐसे ही कई प्रश्न तहसील क्षेत्र की जनता में गहनता से गूंज रहे हैं।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read