पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में दी तहरीर, जानिए क्या है मामला | #TejasToday
96369
पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में दी तहरीर, जानिए क्या है मामला | #TejasToday
केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसरना गांव निवासी अच्छेलाल गुप्ता पुत्र मनीलाल गुप्ता ने परेशान होकर अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पीड़ित पति का कहना है कि मेरी शादी 14 वर्ष पूर्व लक्ष्मी देवी पुत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश गुप्ता निवासी कन्हईपुर वाजिदपुर से हुई थी।
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी करीब 10 साल से गाली गलौज करती है और जान से मारने की हमेशा धमकी देती रहती है। साथ ही खुद भी मरकर पूरे परिवार को मुकदमे में फंसाने की धमकी देती रहती है। पीड़ित पति के उसकी पत्नी से दो बच्चे भी हैं। उनको भी जान से मार देने की धमकी देती है। पत्नी के घरेलू कलह से उबकर पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ ही केराकत कोतवाली पुलिस को कानूनी कार्रवाई हेतु तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।