963142
त्रा से हुई जिसमें प्रमुख रूप से हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष एवं विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य भोला सिंह और प्रमुख समाजसेवी डॉ एसएस गांगुली, प्रभु दास, भरत तिवारी, डॉ सुनील कुमार आदि चल रहे थे। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश लेकर माता शीतला के जयकारों के साथ चल रही थीं। गाँव में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। डीजे की भक्ति धुनों और बैंड बाजों के साथ यात्रा का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।





