भव्य कलश बस को नगर भ्रमण के बाद लखनऊ रवाना किया गया
नयी पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक एवं देश की मिट्टी के महत्व के प्रति जागरूक होना अति आवश्यकः अशोक रावत
अमित त्रिवेदी
हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह में मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन, वीर वंदन अमृत कलश यात्रा, देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को सर्मपित कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त नगरीय निकायों एवं विकास खण्डों से इकत्र किये गये कलशों को मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मिश्रिख अशोक रावत ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित के साथ हाथों में कलश लेकर भव्य कलश बस को नगर भ्रमण के बाद धूम-धाम लखनऊ रवाना के लिए रवाना किया। इसके पहले प्रेक्षागृह में आहूत भव्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने भारत माता के वेश में आयी छात्रा से पंच प्रण की शपथ दिलायी जिसकों सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने शपथ को दोहराया। सांसद ने कहा कि भारत सरकार ने देश की नई पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक एवं देश की मिट्टी के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सांसद ने जनपद में कलश यात्रा को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भव्य एवं विशाल रूप में क्रियान्वन कराने पर जिलाधिकारी एवं उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए की कहा कि कलश यात्रा को भव्य रूप देने सफल आयोजन कराने में जिला प्रशासन ने विशेष सहयोग किया है। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक ने सम्बोधित करते हुये कहा कि देश की भावी पीढ़ी को मातृ भूमि के प्रति बलिदान देने वाले बलिदानियों की कहानी आदि के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने आये जनप्रतिनिधियों आदि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी मॉटी मेरा देश कार्यक्रम को जनपद के गांव-गांव के साथ सभी नगरीय निकाय एवं विकास खण्डों ने विशेष रूचि लेकर सफल बनाया है। देश की मिट्टी एवं सांस्कृतिक का हर देशवासी को सम्मान करना चाहिए और शपथ लेनी चाहिए कि वह देश के प्रति अपना हर सम्भव सहयोग करेंगे। कलश यात्रा में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने रसखान प्रेक्षागृह से सोल्जर बोर्ड चौराहा, नुमाईश चौराहा, बड़ा चौराहा, छोड़ा चौराहा, मुन्ने मिंया चौराहा होते हुए बिलग्राम चुंगी तक खुली जीप में तिरंगा लेकर कलश बस के साथ भ्रमण किया। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट प्रशांत तिवारी, जिला विकास अधिकारी, पीडी, डीडी कृषि, जिला सूचना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















