मछुआ समाज को मिलेगा मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभः डा. संजय
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डा. संजय कुमार निषाद मंगलवार को दिल्ली प्रवास पर रहे। मंत्री डा. संजय कुमार निषाद ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मत्स्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला से शिष्टाचार मुलाकात की। श्री निषाद ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब मछुआ समाज में जन्मे व्यक्ति को उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च दायित्व देकर कैबिनेट मंत्री बनाया जिसका आभार व्यक्त करने वह दिल्ली दौरे पर गए थे।
श्री निषाद ने बताया कि पूर्व की सरकारों में मछुआ समाज के साथ कितना भेदभाव किया वो आज मंत्रालय में रखी फाइल बताती हैं। श्री निषाद ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराया है कि केंद्र और राज्य की मिलने वाली योजनाओ को लाभ मछुआ समाज को मिल ही नही रहा था। श्री निषाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से प्रदेश में मछुआ समाज कल्याण समेत कई मुद्दों पर विशेष वार्ता की साथ ही राज्य में मत्स्य व्यवसाय को मिलने वाली सब्सिडी पर हुई वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में मत्स्य व्यवसाय पर मिलने वाली 60 फीसदी केंद्रीय सब्सडी का लाभ अलग से विशेष तौर पर मछुआ समाज को मिलने पर हुई सकारात्मक वार्ता, साथ ही मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को मिल सके उस पर भी वार्ता हुई। मंत्री संजय निषाद ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को नाव और नाविक का स्मृति चिन्ह भेंट किया। चौरीचौरा से विधायक सरवन निषाद मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।