फांसी के फंदे से लटके युवक को परिजनों ने बचाया

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत अंजान शहीद गांव में फांसी के फंदे से लटके हुए युवक को मौके से परिजनों द्वारा नीचे उतारकर गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सनी कुमार 22 वर्ष पुत्र मनोज निवासी अंजान शहीद का अपनी पत्नी प्रीति से सुबह 10 किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई जिसको लेकर शनि कमरे में गया और रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। इसको देखकर पत्नी शोर मचाने लगी शोर—गुल सुनकर उसके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर फंदे की रस्सी काटकर नीचे उतारा गया और बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में लाया गया जहां इलाज चल रहा है। शनि अपने मां-बाप का इकलौता लड़का है और उसके पास एक बहन है। सनी की शादी अभी 2 साल पहले हुई थी। परिजन काफी परेशान नजर आ रहे थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














