उपचार कराने गये पत्रकार के साथ डाक्टर व स्टॉफ की पिटाई
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। माधौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक पत्रकार के साथ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने मारपीट की। स्थानीय पत्रकार कुलदीप जाटव अपने पिता राजकुमार के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। कोंच से लौटते समय रास्ते में तबीयत खराब होने पर वे अस्पताल गए। डा. हरिशंकर प्रजापति अपने कक्ष में मोबाइल चला रहे थे।
पत्रकार के पिता ने जब मरीज को देखने का अनुरोध किया और मोबाइल चलाने से मना किया तो डॉक्टर नाराज हो गए। डॉक्टर और वहां मौजूद स्टाफ ने मिलकर पत्रकार की पिटाई कर दी। मारपीट में कुलदीप जाटव लहुलुहान हो गए। वह काफी देर तक अस्पताल परिसर में घायल अवस्था में पड़े रहे। पिता राजकुमार ने बेटे को बचाने की कोशिश की लेकिन डॉक्टर और स्टाफ की बदसलूकी के आगे वह कुछ नहीं कर पाए। सूचना मिलते ही एसडीएम माधौगढ़ मनोज सिंह और सीओ राम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल पत्रकार से पूरी जानकारी ली। स्थानीय पत्रकारों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम और सीओ ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घायल पत्रकार का इलाज जारी है। पिता राजकुमार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









