HomeTrendingजिलाधिकारी ने तहसील सदर का किया निरीक्षण, लापरवाही पर तहसीलदार से तलब...

जिलाधिकारी ने तहसील सदर का किया निरीक्षण, लापरवाही पर तहसीलदार से तलब किया स्पष्टीकरण

  • जिलाधिकारी ने तहसील सदर का किया निरीक्षण, लापरवाही पर तहसीलदार से तलब किया स्पष्टीकरण

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण कर तहसील के विभिन्न अनुभागों/पटलों का निरीक्षण कर पटलों एवं अनुभागों में संचालित कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, प्रशासनिक कार्यों तथा कर्मचारियों से संबंधित अभिलेखों की भी जांच किया। तहसीलदार द्वारा जीपीएफ पासबुक पर हस्ताक्षर न किए जाने का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। वहीं तहसीलदार कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष कुमार को कम्प्यूटर संबंधी कार्यों का समुचित ज्ञान न होने पर उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन कार्यों में पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता बरती जाए। कर्मचारियों से संबंधित अभिलेखों एवं वित्तीय प्रकरणों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस सहित अन्य माध्यमों तथा जनतादर्शन में प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता एवं कार्यों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

 

 

 

Must Read