डीएम ने सोमनाथ यात्रा के लिये चयनित 10 तीर्थ यात्रियों की बस को किया रवाना
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 के तहत सोमनाथ यात्रा के लिए जनपद से 10 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभागी गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होंगे जिसके तहत जिलाधिकारी अश्विनी पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों की बस को रवाना किया। यात्रा के लिए जनपद से विभिन्न आयु वर्ग के 10 लोगों का चयन किया गया है। इसमें क्रमशः राजेन्द्र प्रसाद मौर्या, सौरभ कुमार, बैजनाथ, दिलीप कुमार, विष्णुपाल सिंह, रागिनी सिंह, बिन्दु सिंह, ओम प्रकाश सिंह, भीम सिंह, माधुरी देवी शामिल हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ भारत की आस्था, संस्कृति और आत्मगौरव का भव्य उत्सव है जो सोमनाथ मन्दिर के हजार वर्षों की अविचलित यात्रा को स्मरण करता है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने यह भी बताया कि तीर्थ यात्रिें को सोमनाथ मंदिर के हजारों वर्षों के इतिहास और उसके पुनर्निर्माण की गाथा से अवगत कराया जाएगा। यात्रा के दौरान ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का भी अनुभव कराया जाएगा। इस अवसर पर सहायक पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



