डीआईजी ने लेहड़ा मन्रि पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
तेजस टूडे सं.
महेश वर्मा
बृजमनगंज, महराजगंज। शारदीय नवरात्र के तृतीय दिवस मंगलवार डीआईजी गोरखपुर रेंज शिवासिम्पी चिनप्पा ने लेहड़ा मंदिर पहुंच कर दर्शन किया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी एस. चिनप्पा के पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति ने दर्शन पूजन करवाया। दर्शन के बाद डीआईजी ने नवरात्र मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ दीपशिखा वर्मा, थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्रा, चौकी इंचार्ज मृत्युंजय उपाध्याय, भूपेंद्र पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, शुभम पांडेय, शिवम पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।













