Homeरायबरेलीमृतक को जिन्दा समझ उपचार कराने पहुंचे शव यात्री

मृतक को जिन्दा समझ उपचार कराने पहुंचे शव यात्री

मृतक को जिन्दा समझ उपचार कराने पहुंचे शव यात्री

पंकज मिश्रा
डलमऊ, रायबरेली। स्थानीय कस्बे के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आए शव यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया जब शव की क्रिया कर्म के दौरान अजीबोगरीब हरकत होने लगी। शव यात्रियों ने आनन-फानन मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ लेकर जाया गया लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डलमऊ तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली निवासी 65 वर्षीय हरिभान सिंह की मौत बुधवार रात को हो गई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह परिजन अपने रिश्तेदारों के साथ अंतिम संस्कार के लिए डलमऊ के श्मशान घाट पहुंचे हुए थे। शव के अंतिम संस्कार के लिए क्रिया कर्म किया जा रहा था। तभी मृतक के शरीर में कुछ हलचल दिखाई पड़ी जिससे वहां पर उपस्थित शव यात्रियों में हड़कंप मच गया। मृतक के जीवित होने के अंदेशे पर परिजन आनन-फानन हरि भान सिंह के शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ लेकर पहुंचे।

चिकित्सा अधीक्षक नवीन कुमार ने जांच पड़ताल की अंत में अधीक्षक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन पुनः शव को श्मशान घाट लेकर पहुंचे और वहां पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा एक शव को जांच के लिए अस्पताल लाया गया था जो मृत अवस्था में था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read