HomeTrendingसाइबर प्रभारी ने पीड़ित को सुरक्षित वापस करवायी उसकी धनराशि

साइबर प्रभारी ने पीड़ित को सुरक्षित वापस करवायी उसकी धनराशि

  • साइबर प्रभारी ने पीड़ित को सुरक्षित वापस करवायी उसकी धनराशि

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मेहनाजपुर स्थित साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक राय द्वारा एक और सराहनीय सफलता प्राप्त की गई। मेहनाजपुर के रहने वाले राहुल चौहान निवासी ग्राम मउपरासिन थाना मेहनाजपुर के साथ 18 अप्रैल को 11494 रुपये का साइबर फ्राड UPI के माध्यम से हो गया था। आवेदक द्वारा जानकारी होने पर उसी दिन साईबर हेल्प लाइन नं0 1930 के माध्यम से शिकायत नं0 33104260085653 दर्ज कराया गया। सूचना मिलते ही मेहनाजपुर साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी समन्वय के माध्यम से 9495 रूपए धनराशि को नियमानुसार सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया जिसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी का आभार प्रकट किये।

पुलिस की अपील
जनपद पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही अपने नजदीकी पुलिस थाने के साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

 

 

 

 

 

Must Read