Homeबहराइचनवागंतुक जिला कार्यक्रम अधिकारी से मुख्य सेविकाओं ने की भेंट

नवागंतुक जिला कार्यक्रम अधिकारी से मुख्य सेविकाओं ने की भेंट

नवागंतुक जिला कार्यक्रम अधिकारी से मुख्य सेविकाओं ने की भेंट

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद के विभिन्न ब्लाकों से आई मुख्य सेविकाओं ने सुपरवाइजर एसोसिएशन की अध्यक्ष पल्लवी श्रीवास्तव एवं महामंत्री सरोज लता रावत के साथ नवागंतुक जिला कार्यक्रम अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की तथा बुकें एवं गणपति की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। बाल विकास परियोजना नगर में कार्यरत पल्लवी श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न ब्लाकों से आईं मुख्य सेविकाएँ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विशेष रूप से वर्तमान में चल रहे पोषण ट्रैकर में एफ.आर.एस सम्बन्धी कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में वार्ता की। कुछ सुपरवाइजर्स ने सी.डी.पी.ओ. द्वारा प्रताड़ित करने की भी बात रखी जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने लिखित देने की बात कही। संगठन का नेतृत्व कर रही रजनी यादव, सरोजलता रावत, पल्लवी श्रीवास्तव ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को आश्वस्त किया कि जनपद की सुपरवाइजर्स पूर्ण निष्ठा व समर्पण भाव के साथ विभागीय कार्यों की उत्कृष्टता व गुणवत्ता के लिए समर्पित हैं और रहेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि कार्य को प्राथमिकता से किया जाए आपकी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जायेगा। इस अवसर पर सुशीला वर्मा, मधु श्रीवास्तव, किरन सिंह, स्मिता सिंह, भावना, मंजुला, मीनाक्षी, शालिनी, कृष्णा, मोनिका, मंजू सहित अन्य सुपरवाइजर्स उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read