HomeTrendingसतरंगी माहौल में मनाया जायेगा होलिकोत्सव, फरूवाही नृत्य व कवि सम्मेलन रहेंगे...

सतरंगी माहौल में मनाया जायेगा होलिकोत्सव, फरूवाही नृत्य व कवि सम्मेलन रहेंगे आकर्षण का केन्द्र

  • सतरंगी माहौल में मनाया जायेगा होलिकोत्सव, फरूवाही नृत्य व कवि सम्मेलन रहेंगे आकर्षण का केन्द्र

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। सतरंगी माहौल में होलिकोत्सव मनाने के लिए बहराइच होली समिति ने कमर कस ली है। गीत-संगीत, लोकनृत्य और कवि सम्मेलन के बीच होलिकोत्सव को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराने को लेकर तैयारी बैठक समिति अध्यक्ष दीपक प्रकाश सोनी के दाऊ जी के चौक स्थित प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि 1 मार्च से रंग खेलना प्रारंभ होकर 4 मार्च दोपहर तक चलेगा। मंगलवार 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण इस बार मुख्य होली पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। उसी दिन शाम 5 बजे से घंटाघर प्रांगण में होली मिलन, रंगारंग कार्यक्रम एवं उपाधि वितरण समारोह आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त 5 मार्च को प्रातः 11 बजे त्रिमुहानी घाट स्थित हनुमान मंदिर में होली मिलन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया है। वहीं रात्रि 8:30 बजे से नामचीन कवियों द्वारा भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

होली के दिन फरूवाही नृत्य रहेगा आकर्षण का केन्द्र समिति के महामंत्री सुमित खन्ना ने बताया कि 4 मार्च को मुख्य पर्व पर लोक कलाकार गोलू पासवान एवं उनकी टीम द्वारा फरूवाही लोक नृत्य का आयोजन घंटाघर पर रंग खेलने के समय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरूवाही नृत्य पूर्वांचल का प्रमुख लोक नृत्य है जिसे मुख्य रूप से पुरुष कलाकार धोती, बनियान और गमछा पहनकर प्रस्तुत करते हैं। इसमें टिमकी (तासा), नगाड़ा, झाल जैसे वाद्य यंत्रों का प्रयोग होता है। वीरगाथा काल से यह नृत्य सैनिकों के मनोरंजन और उत्साहवर्धन का माध्यम रहा है।

5 मार्च को होगा नामचीन कवियों का कवि सम्मेलन समिति के मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि होली के दूसरे दिन 5 मार्च को रात्रि 8:30 बजे घंटाघर प्रांगण में देश के ख्यातिप्राप्त कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में मेरठ से डॉ. प्रतीक गुप्ता, कोटा (राजस्थान) से भूपेंद्र राठौर, रीवा (मध्यप्रदेश) से अमित शुक्ला, महेश्वर (मध्यप्रदेश) से नरेंद्र अटल, बाराबंकी से प्रदीप महाजन, दिल्ली से सुनहरी लाल, लखनऊ से हेमा पांडेय सहित अन्य प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखकर डीजे साउंड उपयोग की अपील जनपद में होलिकोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी बीच बोर्ड परीक्षाएं भी प्रारंभ हो चुकी हैं। बहराइच होली समिति ने जनपदवासियों से अपील की है कि चौक-चौराहों पर डीजे साउंड का उपयोग निर्धारित समयानुसार करें जिससे बोर्ड परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समिति ने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और मर्यादित ढंग से होली मनाने का आग्रह किया है, ताकि रंगों का यह पर्व प्रेम, भाईचारे और आनंद का संदेश दे सके।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read