मण्डलायुक्त एवं विधायक ने किया पौधरोपण
पट्टी हिस्सा समोगर ने 1500 पौधों को लगाकर एक दिन में बनाया गया रिकार्ड
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। पूरे जिले में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां प्रभारी मंत्री से लेकर मंडलायुक्त एवं जिला प्रशासन ने 30 लाख वृक्षों का रोपण करने का लक्ष्य रखा था। इसी के तहत मंडलायुक्त बस्ती एवं धनघटा के विधायक गणेश चंद चौहान ने अलग—अलग कार्यक्रमों मे पहुंचकर वृक्षारोपण किया। साथ ही हरिशंकरी योजना के तहत ऐतिहासिक पौधों का रोपण कर लोगो को जागरुक किया।
इस मौके पर विधायक श्री चौहान ने कहा कि देश प्रदेश में गर्मी को देखते हुए सरकार के साथ आम जनमानस को भी विचार कर एक पेड़ माँ के नाम से पूरा देश लगाये और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बने। बरसात न होने से किसान परेशान है। धान की फसल सुखने के कगार पर हैं। अगर पहले जैसा पेड़ और जंगल होते तो ये दिन नहीं आता। प्रकृति को पहले जैसा बनाने पर जोर देना चाहिए एवं प्रयास करना चाहिए।
वहीं खण्ड विकास अधिकारी राम प्रताप पांडेय ने कहा कि पीपल, पाकड़ एवं बरगद की उम्र बहुत अधिक होने के साथ ऑक्सीजन देने के मामले मे सर्वोपरि होते हैं। इसके फल एवं पत्ते से भीषण सुखा में पशुओं एवं जीवन जीने के काम आते हैं। पट्टी हिस्सा बड़गो समोगर में मंडलायुक्त ने बस्ती पहुंचकर लोगों से संवाद किया। ब्लॉक एवं जिला प्रशासन द्वारा 1500 पेड़ लगाने को लेकर प्रधान प्रतिनिधि रिंकू राय एवं ग्रामीणों को बधाई देने के साथ ही पूरे पेड़ों की देख—रेख के लिए कहा और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














