कार अचानक बनी आग का गोला, कार सवार ने कूदकर बचाई जान
पवन मिश्र
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के पूरेनइम का पूरा गांव के पास कार में अचानक आग लग गई, आग से कार धू धू कर जल उठी, कार में आग लगने से हड़कंप मच गया, कार सवा ने कार से कूद कर जान बचाई सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार चायल तहसील में कार्यरत शैलेंद्र श्रीवास्तव की चलती हुई कार में आग लग गई और वह अचानक धू धू कर जलने लगी, कार सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई, आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, कार में आग लगने की सूचना पर एसडीएम चायल राजेश श्रीवास्तव, सीओ चायल श्यामकांत सिंह व चौकी इंचार्ज चायल मय फोर्स मौके पर पहुंचे, और ऐतिहातन लोगो को वहा से हटाया, लेकिन जब तक आग बुझाने का प्रयास किया गया तब तक कार जलकर खाक हो गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








