Homeफतेहपुरयुवा मोर्चा आयोजित करेगा अटल भाषण प्रतियोगिता

युवा मोर्चा आयोजित करेगा अटल भाषण प्रतियोगिता

युवा मोर्चा आयोजित करेगा अटल भाषण प्रतियोगिता

गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती अवसर पर मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक अटल डिबेटिंग क्लब का शुभारंभ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

आज पत्रकारों से रूबरू होते हुए युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू एवं जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मथुराज विश्वकर्मा ने बताया कि अटल डिबेटिंग क्लब में अटल भाषण प्रतियोगिता जिला स्तर पर आगामी 27 दिसंबर को भाजपा कार्यालय फतेहपुर में किया जायेगा। इसके उपरांत तीन विजेताओं की प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर तत्पश्चात प्रदेश स्तर में प्रतियोगिता का आयोजन कर 12 जनवरी 2023 को 3 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

बताया कि 18 से 35 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है, उम्मीदवारों का मूल्यांकन 50 अंकों के आधार पर किया जाएगा जिसमें विषय की समझ और विचार की स्पष्टता तथ्य व प्रस्तुतीकरण वाक कौशल नोबिलिटी ऑफ पॉइंट्स के मानदंड पर चयनित किया जाएगा। बताया कि चार विषयों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिनके विषय निम्नाकित है– श्री नरेंद्र मोदी जी का डिजिटल इंडिया गुड गवर्नेंस पर जोर देता है।

भारत 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। समय की मांग मुफ्त खोरी की राजनीति से विकास की राजनीति की ओर स्थानांतरण। श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार का ध्यान युवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। बताया कि बोलने की अवधि 3 मिनट ही तय की गई है। आवंटित समय से अधिक बोलते हैं तो अंक के न्यायाधीश के विवेक पर काटे जाएंगे। प्रतिभागी या हिंदी, अपनी संबंधी क्षेत्रीय भाषा या अंग्रेजी में बोल सकते हैं। प्रतियोगिता के परिणाम के संबंध में निर्णयाको का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। भाजपा नेता शिक्षाविद या उपयुक्त व्यक्ति शामिल रहेंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार के रुप में सहभागिता प्रमाण पत्र, भाजयुमो सुशासन यात्रा के लिए नामांकन, भाजयुमो उन्नत प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का अवसर, देश भर में भाजयुमो आयोजनों में बोलने का निमंत्रण, भाजयुमो द्वारा विश्वविद्यालय परीक्षा में बोलने का निमंत्रण, स्थानीय चुनाव प्रचार में बोलने का अवसर, अटल बैटिंग क्लब की सदस्यता से नवाजा जाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा पुष्पराज पटेल, जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सावन गुप्ता, जिला मंत्री उदय प्रताप सिंह, राजवर्धन सिंह, रोहित अवस्थी, नगर अध्यक्ष किशन शुक्ला उत्तरी, नगर अध्यक्ष आयुष अग्रहरी, अनुभव शुक्ला, अभिषेक सैनी, रोहित शर्मा, नवनीत आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read