कोविड से निपटने के लिए मुस्तैद हुआ प्रशासन
जीपी वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य चिकित्सा अधिकारियों को कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से निपटने हेतु मरीजों को उचित समय पर टीकाकरण, जरनेटर व्यवस्था, इलेक्ट्रिशियन, पीपी किट, आईसीयू की सही व्यवस्था बनी रहे।
ऑक्सीजन, गर्भवती महिलाओं का उचित समय पर टीकाकरण मानक के अनुसार मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सा विभाग को तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियों को इसी माह में पूर्ण करें। कोविड-19 के सेंटर बड़ा गांव, फतेहपुर, निंदूरा, सिद्धौर आदि को भी तैयारी पूर्ण कराएं। महिलाओं को बेहतर इलाज हेतु अलग से चिकित्सालय चिन्हित करने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया ताकि उनका उपचार विशेष रूप से हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डॉ के एन एम त्रिपाठी नोडल कोविड, डॉ राजीव सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ पंकज आईसीसीसी नोडल स्टोर, डॉ कमल डीसीएमओ, डॉ उपांत राव एसएमओ डब्लूएचओ, चिकित्सा से संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











