HomeJaunpurइस हालत में मिली तीन दिन से लापता युवती का शव, फैली...

इस हालत में मिली तीन दिन से लापता युवती का शव, फैली सनसनी | #TejasToday

इस हालत में मिली तीन दिन से लापता युवती का शव, फैली सनसनी | #TejasToday

तेजस टूडे ब्यूरो
इन्द्रेश कुमार
कोरांव, प्रयागराज। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी बाघराय गांव के भैंसौड़ मजरे में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल व्याप्त है। तीन दिन पूर्व भाभी के भाई की शादी में शामिल होने आई ननद की हत्या कर उसका शव गांव के ही तालाब में फेंक दिया गया। और तीन दिन बाद उसका शव उतारते हुए गांव के तालाब में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक सेमरी बाघराय भैंसौड़ गांव निवासी गेंदालाल कुशवाहा अपनी पुत्री प्रतिभा का विवाह खीरी थाना क्षेत्र के डाबर गांव में की है। गत 1 जून को गेंदालाल के बेटे पारसनाथ की बारात खीरी थाना क्षेत्र के सुजनी समोधा गांव में 1 जून को गयी थी। पारसनाथ के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिखा कुशवाहा पुत्री फूलचंद कुशवाहा निवासी डाबर थाना खीरी अपनी भाभी प्रतिभा के साथ भाभी के गाव सेमरी बाघराय आई हुई थी। जहां से वह 31 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 1 जून को पारसनाथ की बारात गई हुई थी। उधर विवाह की रस्म अदायगीके बाद परिजन जैसे घर पहुंचे सुबह 9 बजे गांव के ही तालाब में शिखा का उतराते हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी को राम सुरेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए भारत बनाने में लगे रहे। परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद कोरांव पुलिस के अलावा क्षेत्राधिकारी मेजा भीम कुमार गौतम भी घटना का स्थलीय निरीक्षण कर अपराधियों तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य व जानकारी जुटाने में लगे रहे। इलाकाई पुलिस के द्वारा अभी तक सिखा की हत्या का खुलासा नहीं किया गया है। शिखा की हत्या क्यों की गई हत्यारे कौन हैं आदि सब राज अभी नहीं खुल पाया है। आखिरकार विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आई युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होना और बारात लौटने के दिन ही तालाब में शव मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल युवती की हत्या क्यों की गई यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। क्षेत्राधिकारी मेजा भीमराव गौतम से खबर लिखे जाने तक संपर्क सूत्र के माध्यम से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि टीमें गठित कर दी गई हैं कातिलों का पता शीघ्र करके विधिक कार्यवाही करते हुए घटना के राज का खुलासा किया जाएगा। अपराधियों सलाखों के अंदर करते हुए सख्त सजा दिलवाने का कार्य किया जायेगा।

#girl, #body, #thegirls, #theforce, #therapyforblackgirls, #girlswithbodymods, #photooftheday, #bestoftheday, #picoftheday, #inshape

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read