पीड़ित ने एसडीएम से लगायी न्याय की गुहार
तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। महादेव पुत्र विन्धा प्रसाद निवासी असनी थाना महराजगंज जिला रायबरेली ने एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि प्रतिपक्षी उपरोक्त विगत एक वर्ष से लगातार अधिकारियों के यहां फर्जी प्रार्थना पत्र देकर प्रार्थी के ऊपर झूठा केस लगवाने का प्रयास कर रहा है जबकि जो घटना एक वर्ष पूर्व घटी थी, उस विषय पर प्रार्थी के ऊपर विधि संगत धाराओं में मुकदमा लिखाया जा चुका है जिसमें प्रार्थी ने अपनी व अपने लड़कों की जमानत भी न्यायालय से करवा चुका है। कई बार क्षेत्राधिकारी के यहां पर भी विपक्षी की प्रार्थना पत्र पर बयान दे चुका है। मेरे लड़कों दिनेश कुमार व पवन कुमार पुत्र महादेव निवासी उपरोक्त राजस्थान में रह कर अपनी रोजी रोटी चलाते हैं। वह लोग यहां पर नहीं रहते फिर भी विपक्षी उनको मुकदमे में फंसाने के लिए झूठा प्रार्थना पत्र देते हैं। जिस जगह पर विपक्षी अपना दावा कर रहे हैं, उस पर प्रार्थी महादेव का पुस्तैनी घर भी बना हुआ है।













