चुनावी तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

  • चुनावी तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। आगामी चुनावों को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नवीन गल्ला मंडी का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारी थाना मुस्करा पहुंचे जहां थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नवीन गल्ला मंडी परिसर का निरीक्षण करते हुए चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों के बारे में पूछताछ की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अधिकारियों ने कहा कि आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।मंडी का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक थाना मुस्करा पहुंचे। यहां आयोजित थाना दिवस में उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों की जानकारी प्राप्त किया। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण की स्थिति परखते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि थाना दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही फरियादियों को बेवजह थाने के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए संबंधित अधिकारी प्रभावी कदम उठाये।