नशे से दूर रहने की दिलायी गयी शपथ
युवाओं को स्वस्थ समाज का दिया गया संदेश
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। सामाजिक संस्था ‘प्रयास: सभी के लिए’ का नशामुक्ति जागरूकता अभियान निरंतर जारी है। अभियान के तहत ज्ञान स्थलीय पब्लिक इंटर कॉलेज बड़ागांव गेट बाहर में चतुर्थ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व तथा अध्यक्ष केडी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। मनमोहन गेड़ा ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कनिष्क, यशिका, गुनगुन साहू, मुकुल चौरसिया एवं राघव ने नशामुक्ति पर विचार व्यक्त किया। संचालन अभियान के मुख्य संयोजक रवि पाण्डेय ने किया। अंत में संस्था के महामंत्री नवीन श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।













