मेडल पाकर खिलाड़ियों के खिले चेहरे, जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का मिला आशीर्वाद
श्री सीताराम इण्टर कालेज सिरसी में दो दिवसीय प्रतियोगिता सम्पन्न
विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के श्री सीताराम इंटर कॉलेज सिरसी में आयोजित दो दिवसीय तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक त्रिशूलधारी राय एवं प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया तथा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना और टीम भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।













