HomeTrendingमध्यस्थता से मिटेगा विवादों का जंजाल, ईशा ने तेज किया अभियान

मध्यस्थता से मिटेगा विवादों का जंजाल, ईशा ने तेज किया अभियान

  • मध्यस्थता से मिटेगा विवादों का जंजाल, ईशा ने तेज किया अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’ को गति देने के लिए दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद के न्यायिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई। नोडल अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियाज़ अहमद अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लंबित मामलों को मध्यस्थता के जरिए निस्तारित करने पर जोर दिया गया। न्यायिक अधिकारियों को पारिवारिक, वैवाहिक, चेक बाउंस, भरण-पोषण, मोटर दुर्घटना दावा और दीवानी विवादों को चिह्नित कर अधिकाधिक मामलों को मध्यस्थता केंद्र भेजने के निर्देश दिए गए। न्यायाधीश नियाज अंसारी ने कहा कि मध्यस्थता से समय और धन की बचत के साथ आपसी कटुता भी समाप्त होती है तथा विवादों का स्थायी समाधान संभव होता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने प्रशिक्षित मध्यस्थों के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण की बात कही।

 

 

 

 

 

Must Read