HomeTrendingकिसानों को उचित एमएसपी दिलाने में अहम हैं फसलों की लागत के...

किसानों को उचित एमएसपी दिलाने में अहम हैं फसलों की लागत के आंकड़े: कुलपति

  • किसानों को उचित एमएसपी दिलाने में अहम हैं फसलों की लागत के आंकड़े: कुलपति

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कृषि लागत परियोजना की दो दिवसीय वार्षिक कार्यशाला हुई जिसका उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. अशोक सिंह ने कहा कि फसलों की लागत और उत्पादन से जुड़े आंकड़े किसानों के हित में नीतियां बनाने तथा उन्हें उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश की 75 तहसीलों से कृषि लागत, उत्पादन सहित अन्य गतिविधियों के आंकड़े जुटाकर भारत सरकार के कृषि मंत्रालय को उपलब्ध कराए जाते हैं। कुलपति ने अधिकारियों और क्षेत्रीय कर्मचारियों से आंकड़ों की विश्वसनीयता बनाए रखते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया। परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. सुशील सिंह ने एमएसपी निर्धारण में इन आंकड़ों की उपयोगिता बताई। वहीं क्षेत्र अधिकारी डॉ. डीवी सिंह ने आंकड़ों के संकलन, सत्यापन और परियोजना की कार्यप्रणाली की जानकारी दिया।

 

 

 

 

 

Must Read