HomeTrendingकाशी से वडनगर तक का मां गंगा सेवा संकल्प यात्रा सम्पन्न

काशी से वडनगर तक का मां गंगा सेवा संकल्प यात्रा सम्पन्न

  • काशी से वडनगर तक का मां गंगा सेवा संकल्प यात्रा सम्पन्न

तेजस टूडे सं.
बृजेन्द्र कुमार
डलमऊ, रायबरेली। मां गंगा के प्रति आस्था और जनसेवा के उद्देश्य से निकाली गई ‘मां गंगा सेवा संकल्प यात्रा’ का गुजरात के वडनगर में समापन किया गया। काशी से वडनगर तक करीब 1,990 किलोमीटर की बाइक यात्रा में रायबरेली जनपद के डलमऊ कस्बा निवासी जतन पाठक (जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो) ने सहभागिता निभाई। काशी से शुरू हुई यात्रा मीरजापुर, प्रयागराज, रीवा, पन्ना, सतना, खजुराहो, छतरपुर, ललितपुर, टीकमगढ़, अशोक नगर, राजस्थान के भवानी मंडी और मनोहर थाना तथा प्रतापगढ़ होते हुए वडनगर गुजरात पहुंची। यहां श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और जनसंवाद के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों का जोरदार स्वागत किया गया। जतन पाठक ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य मां गंगा के प्रति श्रद्धा, जनसेवा, स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण और राष्ट्रहित के संकल्प से जोड़ना था। आयोजकों की इस पहल के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने और सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

 

 

 

Must Read