HomeChitrakootअवैध कब्जेधारकों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

अवैध कब्जेधारकों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

अवैध कब्जेधारकों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

शिवमंगल अग्रहरि
मऊ, चित्रकूट। उप जिलाधिकारी राकेश पाठक के निर्देश पर शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटवाया। नायब तहसीलदार विवेक कुमार की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने बांधी गांव में अवैध कब्जा हटवाया। उन्होंने बताया कि तालाब के भीटे से अवैध निर्माण हटाने के लिए मऊ तहसीलदार न्यायालय द्वारा आदेश जारी किया गया था। जिसके अनुपालन में तालाब के भीटे से अवैध कब्जा हटवाया गया है। इसी प्रकार बसिंहा गांव में नवीन परती जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया है। इसी क्रम में नायब तहसीलदार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत देवरा गांव में एक जेसीबी द्वारा मिट्टी खनन किया जा रहा था। मौके पर उन्होंने जेसीबी चालक से पूंछताछ की। जिसमें चालक के पास न तो मिट्टी खनन की अनुमति थी और न ही उसने कोई संतोषजनक जवाब दिया। साथ ही जेसीबी की पंजीकरण संख्या भी अंकित नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने अवैध मिट्टी खनन के मामले में जेसीबी को मऊ थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल अरबाज सिद्दीकी, सम्बन्धित राजस्व कर्मी व पुलिस टीम मौजूद रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read