भाकियू ने किसान समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
शिवमंगल अग्रहरि
राजापुर, चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में भदेहदु, सरधुआँ, व्योहरा, बरेठी, पनौटी, लोहदा, सिंधौली ग्राम पंचायतों के किसानों ने तहसील परिसर राजापुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार झा को ज्ञापन सौंपा। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष जसवन्त सिंह चौहान ने बताया कि तिरहार क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों ने लो-बोल्टेज की समस्या को लेकर तहसील परिसर राजापुर में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। किसानों की धान की बेड तैयार है। बरसात भी नही हो रही, लो-बोल्टेज से ट्यूबेल नही चल पा रहे हैं। फर्जी तरीके से बिजली का बिल भेजा जा रहा है। युवा बिंग कार्यवाहक अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि चिल्लीमल पम्प कैनाल की क्षमता को बढ़ाया जाए जिससे तिरहार के किसानों को धान की फसल की रोपाई में मदद मिल सके। विद्युत एक्सीयन के के वर्मा पहुंच कर किसानों की समस्याओं को जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि किसानों की निम्न समस्याओं के साथ अन्ना जानवर गौशालाओं में संरक्षित नही हुए तो एक अगस्त से जिले के समस्त ब्लॉकों में किसान भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में धरना प्रदशर्न करेगा। इस मौके पर अजीत शुक्ला, योगेंद्र सिंह, जयनारायण सिंह, राममूरत नामदेव, बीरेंद्र सिंह, अजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








