गांजा के साथ एक गिरफ्तार
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सरधुवा दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक सत्यमपति त्रिपाठी तथा आरक्षी अमित सिंह, बब्बू राजा द्वारा अभियुक्त दिनेश पाल पुत्र केदार पाल निवासी चिल्लीमल को 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सरधुवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











