Homeरायबरेलीकिशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शोहदे ने किशोरी से की थी छेड़खानी, विरोध पर गिराकर पीटा था
ऊंचाहार पुलिस की लचर कार्यशैली से उग्र ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क पर किया प्रदर्शन
अनुभव शुक्ला
ऊंचाहार, रायबरेली। जिले की पुलिस लगातार एंटी रोमियो व नारी सशक्तिकरण अभियान का छलछंद करती है किंतु पुलिस संरक्षण से क्षेत्र में टुटपुंजिया गुंडों के हौसले किस तरह बुलंद हैं उसका सीधा उदाहरण यह मामला है बीच सड़क पर शोहदे की पिटाई से छुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शोहदे के छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को सरेराह लोटा-लोटाकर पीटा था जिससे आहत होकर किशोरी भागते हुए घर आई और चोटिल अवस्था में फांसी के फंदे से झूल कर मौत को गले लगा लिया किन्तु सबसे शर्मनाक बात यहां पर यह है कि इतना सब होने के बावजूद ऊंचाहार पुलिस ने रातभर मनबढ सौरभ नाम के शोहदे को गिरफ्तार करना मुनासिब नहीं समझा जिससे आहत होकर परिजनों ने शव को पुलिस के हाथों रात-भर नहीं सौंपा और सुबह होते ही लखनऊ प्रयागराज मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के हाथ पैर फूले और आरोपी युवक को घटना के कई घंटों बाद युवक को दबोच कर जेल भेज दिया तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ दरअसल पूरा मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कोटरा बहादुरगंज का है। जहां के रहने वाले चंदन मौर्य की बेटी आँचल खेतों से चारा लेकर लौट रही थी। उसी दौरान पास का ही रहने वाला दबंग शुभम यादव गांव से थोड़ा पहले किशोरी पर छींटाकशी कसा जिसका किशोरी आँचल ने इसका विरोध किया किया तो शोहदा शुभम यादव आग बबूला हो गया और उसने किशोरी को जमीन पर लोटा-लोटा के जमकर पीटा। किशोरी पिटाई से छुब्ध होकर ज़ख़्मी हालत में घर पहुंची और अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से नहीं निकली तो घर वालों चिंता हुई। घर वालों कमरे के भीतर जाकर देखा तो वह चादर का फंदा बनाकर उसपर झूल गई थी। किशोरी को चादर काटकर नीचे उतारा लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी की मौत से नाराज़ परिजनों ने रातभर शव को पुलिस के कब्ज़े में नहीं दिया और सुबह लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। एडिशनल एसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया की शोहदे शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। हो कुछ भी किंतु ऊंचाहार पुलिस की लचर कार्यशैली से इन दिनों ऊंचाहार थाना क्षेत्र अपराध का गढ़ बन चुका है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read