Homeचंदौलीकिशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। स्थानीय कोतवाली थाना अंतर्गत काली महाल क्षेत्र में एक किशोरी ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रेशमा लगभग 17 वर्षीय काली महाल क्षेत्र निवासी बताया जाता है जिसकी मां मुन्नी देवी ने बताया कि हमारी बेटी रेशमा विगत एक दो महीने पूर्व से ही बीमारी अवस्था में रहती थी जिसको लेकर वह अक्सर परेशान भी थी। वहीं मृतक की मां ने बताया कि घटना के वक्त हमारी बेटी हमारे मकान से कुछ दूरी पर स्थित किराए के मकान पर रह रही हमारी एक अन्य बेटी के घर गई थी। वहीं उसने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बाबत मृतक की बहन शबनम जो किराए के मकान पर रहती है जहां मृतक द्वारा फांसी लगाया गया था। शबनम ने बताया कि हमारी बहन अक्सर हमारे यहां आती रहती थी। वहीं घटना के वक्त हमारी बहन घर में अकेली थी जब हम काम कर वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो उसने पंखे के सहारे फांसी लगा ली थी। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल दीनदयाल पांडेय द्वारा अग्रिम कार्रवाई करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read