Homeचंदौलीविभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित 41 वाहनों की हुई नीलामी

विभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित 41 वाहनों की हुई नीलामी

विभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित 41 वाहनों की हुई नीलामी

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे साफ-सफाई एवं माल निस्तारण अभियान के क्रम में लगातार मुकदमाती मालों का नियमानुसार कराया जा रहा निस्तारण, विभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित कुल 41 वाहनों की शुक्रवार को हुई नीलामी, सभी गाड़ियां पशु एवं शराब तस्करी के अभियोग से थी सम्बन्धित, लगभग एक करोड़ पचास लाख रुपए के राजस्व की हुई प्राप्ति, थाना सैयदराजा पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुई नीलामी प्रक्रिया। दिन शुक्रवार को थाना सैयदराजा पर आबकारी अधिनियम तथा गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत विभिन्न मुकदमों में जब्त किए गए वाहनों को नीलाम किया गया। इसमें ट्रक, कंटेनर, डीसीएम, पिकअप, स्कॉर्पियो, क्रेटा, वैगनआर, सफारी, ऑटो, मोटरसाइकिल सहित कुल 41 वाहनों की नीलामी की गई। यह प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सदर, आरआई परिवहन, आबकारी निरीक्षक तथा प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा की उपस्थिति में नियमानुसार सम्पादित कराई गई। उक्त नीलामी में 34 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 41 वाहनों से लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए (वस्तु एवं सेवा कर सहित) में नीलाम हुये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read