किशोरी को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार
सुबोध कुमार
बेवर, मैनपुरी। स्थानीय थाना पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को हरियाणा से बंदी बनाकर जेल भेजा है। मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरी को बरामद कर मजिस्ट्रेटी बयान व मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने अभियुक्त अभिषेक पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम परौंखा को हरियाणा राज्य के ककरौला लेबर कॉलोनी, गुड़गांव से शनिवार शाम बंदी बनाया। लिखा पढ़ी कर रविवार को अभिषेक को जेल भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












