तमंचा सहित हत्या प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
सुबोध कुमार
बेवर, मैनपुरी। स्थानीय थाना पुलिस ने तमंचा सहित हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को बंदी बनाकर भेज जेल भेजा है। पुलिस ने सूचना पर अनुज उर्फ सौरभ पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी मनिकापुर को एक तमंचा 315 बोर के दो जिंदा कारतूस सहित इटावा रोड से रविवार दोपहर बंदी बनाया। लिखा—पढ़ी कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 600 ग्राम गांजा सहित चमन भदौरिया पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी मझोला को मझोला पुल से पकड़ा। चमन एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












