कोचिंग पढ़ाने के इच्छुक अध्यापक करें आवेदन
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत आगामी प्रतियोगी परीक्षा जैसे-सिविल सेवा (आईएएस/पीसीएस),जेईई, नीट,एनडीए, सीडीएस व अन्य एक दिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु निम्नांकित कोर्स विशेषज्ञ अध्यापक की आवश्यकता है। यूपीएससी/यूपीपीएससी- इतिहास व हिन्दी, नीट, जेईई, एनडीए/सीडीएस-जीवविज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान व भौतिक विज्ञान, अन्य एक दिवसीय परीक्षा- गणित व अंग्रेजी। अतः उपरोक्त के क्रम में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत कोचिंग पढ़ाने के इच्छुक विषय विशेषज्ञ अध्यापक (जैसे-भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास व हिन्दी) अपना सम्पूर्ण बायोडाटा अनुभव सहित कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, चन्दौली (स्थित-गंगा रोड, चन्दौली) में 09 अगस्त 2023 तक 10 बजे से 5 बजे के मध्य किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









